इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिंपल यादव ने किस प्रकार बच्चियों को सम्मानित किया और उनसे कविताएं सुनी।
डिंपल यादव अक्सर महिलाओं के
मुद्दों पर गंभीरता से काम करती दिखाई देती हैं। चाहे महिलाऔं की सुरक्षा
हो,शिक्षा हो या महिला सशक्तीकरण की बात, वो पूरी लगन के साथ अपनी भुमिका अदा करती
हैं। यही वजह है कि वे बच्चियों को काफी पसंद भी करती हैं,समय मिलते ही बच्चियों
के साथ घुलमिल जाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
ऐसे ही एक मौके पर उन्हें राज्य की बेटियों के साथ हंसते-मुस्कुराते
देखा गया। मौका था वर्ल्ड मलाला डे का, जो कि मलाला युसूफजई की बहादुरी और विश्व
भर की बेटियों के नाम पर समर्पित है। इसीलिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास भी
बेटियों की खिलखिलाहट से गुलज़ार होता रहा। और साथ ही साथ डिंपल यादव भी बच्चियों
के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करती रहीं।
