पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार कितनी गंभीर है वो आप उनके
द्वारा किए जा रहे कामों के ज़रिए अंदाज़ा लगा सकते हैं।
पर्यावरण को बचाने की मुहीम में सपा सरकार दुनिया में सबसे आगे है। जी हां, सीएम अखिलेश
ने यह कीर्तिमान अपने सूबे और सरकार के नाम किया है। और 11 जुलाई को भी दौहराने वाले
हैं। इस दिन पूरे सूबे में पांच करोड़ पैड़-पौधे लगाए जाएंगे। इतने बड़े पैमाने पर
वृक्षारोपन पुरी दुनिया में आजतक नहीं हुआ है।
गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा कीर्तिमान
दुनिया के इस सबसे बड़े वृक्षारोपन अभियान को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
दर्ज कराने के लिए संस्था के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में 6161 जगहों पर बड़ी संख्या में
वृक्षारोपन अभियान चलाया जाएगा। इस वृक्षारोपन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
जिसके बाद पूरे अभियान का सत्यापन कर गिनिज बुक की टीम यूपी के नाम दुनिया का सबसे
बड़ा वृक्षारोपन अभियान कर देगी।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी सरकार
वृक्षारोपन अभियान के इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार एक ही दिन
में एक साथ पांच करोड़ पेड़ लगाने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सपा सरकार
एक दिन में एक साथ 10 लाख 53 हजार पेड़ लगाने का
किर्तिमान बीते नवंबर माह में अपने नाम कर चुकी है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार
ने बीते अखिलेश सरकार ने बीते चार साल में करीब 21 करोड़ पेड़ लगाएं है जो कि
पर्यावरण को स्वच्छ रखने में एक ऐतिहासिक योगदान है।
विकास के साथ पर्यावरण पर जोर
अखिलेश सरकार जिस तेज़ी के साथ सूबे में विकास कर रही है उतनी ही तेज़ी के साथ
प्रदेश को हरा-भरा बनाने का भी अभियान चल रहा है। एक तरफ सरकार आगरा से लखनऊ के
बीच देश की सबसे बेहतरीन सड़क का निर्माण करा रही है तो वहीं सड़कों के किनारे
पेड़ लगाकर ग्रीन बेल्ट भी तैयार की जा रही है। अखिलेश सरकार का पूरा कार्यकाल
सूबे में वृक्षारोपन के लिए जाना जाएगा। ये पहली बार है जब किसी सरकार ने इतनी
बड़ी मात्रा में अभियान चलाने की कोशिश की है। पर्यावरण बचाने की सीएम अखिलेश की
इस मुहीम की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमकर तारीफ हो रही है।

No comments:
Post a Comment