Monday, 6 March 2017

अखिलेश यादव और राहुल गांधी रोड शो में उमड़ी भीड़


   बनारस की गलियों में अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी रोड शो करने निकले. इसमें भी भारी भीड़ जुटी. बाद में डिंपल यादव भी रथ पर नज़र आईं. 'यूपी के लड़के' बनारस की सड़कों पर निकले ये आज़माने कि 'यूपी को ये साथ' कितना पसंद है. इस दौरान खूब झंडे भी लहराए गए और छतों से फूल बरसाए गए.
रोड शो की शुरुआत करने से पहले कुछ आगे-पीछे बनारस पहुंचे राहुल और अखिलेश ने कचहरी अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं से ठसाठस चौड़ी सड़क पर खुले वाहन में गठबंधन का चुनावी जुलूस निकला.

वरुणा पुल, नदेसर चौकाघाट, दोषीपुरा, अलईपुरा, गोलगड्डा, पीली कोठी, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, बुलानाला, चौक होते रोड शो का काफिला देर शाम गोदौलिया के गिरजाघर तक पहुंचा. इस दौरान लगभग आठ किलोमीटर लंबे रोड शो पर छतों से फूल बरसाए जा रहे थे। हाथों में सपा-कांग्रेस का झंडा लिए, सिर पर अपने दल की टोपी लगाए कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.

वाहनों के काफिले के साथ मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता आगे-आगे चल रहे थे. दोषीपुरा में मुख्यमंत्री की पत्नी सांसद डिंपल यादव भी रोड शो में शामिल हो गईं. वाहन पर उनके सवार होते ही लोगों ने फिर नारे लगाने शुरू कर दिए.

इसी बीच अचानक राहुल-अखिलेश बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन भी किया.

साधु संत भी बीजेपी छोड़ अखिलेश के साथ आये

 देश भर में साधू संतो का साथ अब तक बीजेपी को ही मिलता रहा है..लेकिन अब हवा कुछ और ही चल रही है..
जी हां अब तक सपा से दूरी बना कर रखने वाले साधू संत समाज.. अब समाजवादी पार्टी की तरफ झुकता नजर आ रहा है.. जिससे भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ने लगी है..
आपको बता दे सीएम अखिलेश यादव के विकास कार्यों और बेदाग़ छवि से प्रभावित होकर साधू संत सपा की तरफ मुड़ रहा है..

वही रामजन्म भूमी के महंत ज्ञानदास ने कहा कि आज देश में कुछ लोग राम मंदिर के नाम से अपनी राजनीतिक रोटियां सेख रहे है...लेकिन हमें खुन से डूबा हुआ मंदिर नहीं चाहिए..प्रभू की इच्छा से ही मंदिर बनेगा..

साथ ही महंत ज्ञानदास ने कहा कि जो राम मंदिर के नाम से राजनीतिक रोटियां सेख रहे है..उन्हें साधू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा..

साधू संत समाज का अखिलेश के साथ खड़ा होना बीजेपी की आखों में खटक रहा है... बाजेपी से उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगी.. जिसके कारण संत समाज को अखिलेश का साथ भा रहा है।

Thursday, 2 March 2017

डिंपल यादव बनी नंबर 1 प्रचारक

  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब तक कई महिला नेताओं ने प्रचार का काम किया है.
  इसमें नगमा ,हेमामालिनी, प्रियंका, उमा भारती, स्मृति ईरानी से लेकर सांसद डिंपल तक का नाम शामिल हैं.
 
लेकिन अगर हम बात करें नंबर वन महिला प्रचारक की तो यकीनन इस विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव नंबर वन महिला प्रचारक बनकर उभरीं.

उन्होंने लगातार चुनावी दौरे किए। पहले चरण से लेकर अब तक वो बेहद एक्टिव हैं.

चुनाव खत्म होते-होते उनके खाते में सौ से ज्यादा सभाएं और रैलियां रहेंगी। डिंपल यादव घर में पति और बच्चों का ख्याल रखने के बाद जिस तरह से जबरदस्त तौर पर सभाएं कर रही हैं, भाषण दे रही हैं, लोगों से जुड़ रही हैं, वो वाकई काबिले तारीफ है.

बीजेपी में उत्तर प्रदेश चुनावों में महिला स्टार प्रचारक के रूप में उमा भारती,  हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाला.
 जिसमें हेमा तो पूरी तरह से फीकी रही है.

 साथ ही साथ बीजेपी नेता उमा और स्मृति की सभाओं में वो भीड़ नहीं जुट पाई जो पहले दिखती थी। तो वही महिला नेताओं के चुनावी जनसभाओं को देखा जाए तो सबसे ज्यादा भीड़ डिंपल यादव की रैली में होती हैं।

Wednesday, 1 March 2017

पूर्वांचल की जनता को अखिलेश का तोहफा

  बीजेपी हमेशा उत्तर प्रदेश के विकास में भेदभाव करने का आरोप लगाती हैं कि अखिलेश यादव ने विकास के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ज्यादा तवज्जो देते हैं और पूर्वांचल के इलाकों को भूल जाते हैं....

 बीजेपी के इन आरोपों को निराधार साबित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 353 किलोमीटर लंबे समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया...

यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ को बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ,गाजीपुर और बलिया होते हुए दस जिलों को जोड़ेगा.....

 इस एक्सप्रेस से 10 घण्टे में दिल्ली से बलिया का रास्ता तय किया जा सकेगा......सबसे अहम बात है कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से आस पास के गांव में रहने वाले लोगों और किसानो को काफी फायदा होगा.....

साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की जीडीपी भी बढ़ेगी और पूर्वांचल में निवेश की सम्भावनाएं भी बढ़ जाएगीं.... जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें... इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 30 माह में पूरा कर लिया जाएगा.....

 योजना के मुताबिक पहले यह एक्सप्रेस-वे छह लेन का बनाया जाएगा जिसके बाद में बढ़ा कर 8 लेन किए जाने की व्यवस्था होगी..... और साथ ही इसे भविष्य में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। आप को बता दें कि आगरा एक्सप्रेस-वे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सीएम अखिलेश का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ पूर्वांचल की जनता के लिए एक बड़ा तोहफा भी है....

Tuesday, 28 February 2017

बीजेपी में सीएम फेस नहीं, अखिलेश हैं BEST choice

  यूपी विधानसभा चुनाव के मतदान जारी है और बीजेपी मोदी जी के चेहरे पर दाव खेल रही है.. जी हां बीजेपी के पास सीएम पद के लिए कोई लोकल ऐसा चेहरा नहीं है जो यूपी का विकास कर सके...
लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के साथ जनादेश था, जिससे उन्होने शानदार जीत हासिल की थी…लेकिन वोटर को मालूम है कि वो देश के प्रधानमंत्री  हैं पर यूपी के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं..
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने जमकर बीजेपी का प्रचार किया था । जिसका कोई भी असर वहां के मतदाताओं पर नही पड़ा । वोटरों को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के मायने पूरी मालूम हैं. विधानसभा के चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर मतदाता बहुत ही सावधानी बरतता है । यही कारण था कि बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी..
वही यूपी के सीएम के तौर पर जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को देखना चाहती है..जनता का मानना है कि अखिलेश यादव ने यूपी का बहुत विकास किया है...साथ ही युवाओं को समझते है..और उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है...इसलिए युवाओं में अखिलेश का क्रेज है...
पहले जमाना और था जब जनता को बेहला फुसलाकर, झूठे वादे करके वोट ले लिया जाता था...अब जनता सब जानती है कि प्रदेश का विकास कौन कर रहा है..और कौन प्रदेश के लिए बेहतर है...इसलिए जनता विकास की राह चुन रही है..

Monday, 27 February 2017

पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती : अखिलेश यादव

 
   रविवार को राजधानी लखनऊ में SP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश ने कहा, 'प्रधानमंत्री चाहें तो काम पर, उपलब्धियों पर बहस कर सकते हैं। बहस के लिए वह गांव चुनें, जो खचांजी नोटबंदी के दौरान ATM की लाइन में पैदा हुआ बच्चा का गांव है या गंगा मइया के घाट पर, जहां वह तैयार हों, हम बहस कर सकते हैं। 

पीएम मोदी के बयानों पर चुटकी लेते हुए अखिलश ने आगे कहा कि उनको अपना ब्लड प्रेशर ही नपवाना है तो किसी भी डॉक्टर से नपवा लेंगे, इसके लिए मेदांता हॉस्पिटल क्यों जाना। वह कहते हैं कि गोरखपुर में बिजली नहीं आती, मैं कहता हूं वहां का कोई बिजली का तार पकड़ के दिखा दें बिजली आती है या नहीं। प्रधानमंत्री ने बिजली पर बयान दिया लेकिन खुद उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 24 घंटे बिजली किसी ने दी तो वह समाजवादी सरकार ने दी।

Friday, 24 February 2017

अखिलेश यादव हैं देश के भविष्य: राम जेठमलानी

   पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी ने  कहा, 'मैं अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता हूं और खुद को गुनहगार मानता हूं कि मैंने मोदी की मदद की. मैं आपके बीच यह भी कहने आया हूं कि आप लोग प्रधानमंत्री की बातों का भरोसा ना करें.' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि साफ-सुथरी है और वह देश का भविष्य हैं.

सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वह जेठमलानी का बहुत सम्मान करते हैं, क्योंकि वह हमेशा न्याय की बात करते हैं. उन्होंने सिंधी सभा के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकि समाजवादी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आ सके.

Thursday, 23 February 2017

वरुण गाँधी ने खोली मोदी सरकार की पोल

  देश में 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार में किसानों के हित की बात करके बीजेपी सत्ता में आई थी... लेकिन ढाई साल बीतते बीतते सारी बातें हवा हवाई हो गई है... किसानों के हित में बात करने वाली बीजेपी कैसे किसानों पर ध्यान नही दे रही है.... इसका खुलासा खुद बीजेपी के सांसद ने किया है....
जी हां बीजेपी सांसद वरूण गांधी ने अपत्क्ष रुप से केंद्र सरकार पर किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों में झोलझाल का आरोप लगाया है..

साथ ही वरूण ने विजय माल्या के कर्ज माफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है..

वही विपक्ष ने वरूण गांधी के बयान का समर्थन किया है..और बीजेपी पर जमकर हमला बोला ..

बीजेपी किसानों के मुद्दों को लेकर यूपी में विधानसभा चुनाव भले लड़ रही हैं..लेकिन अब बीजेपी सांसद वरूण गांधी के खुलासे के बाद..साफ साबित हो रहा है कि किसानों के हित में बात करने वाली बीजेपी के कथनी और करनी में बहुत फर्क

Wednesday, 22 February 2017

बाबा रामदेव भी अाए अखिलेश के समर्थन में।

  साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां योग गुरू बाबा रामदेव खुलेआम बीजेपी का समर्थन कर रहे थे..वही विधानसभा चुनाव में बाबा रामदेव ने निष्पक्ष की बात कही है..
जी हां बाबा रामदेव ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर हमला बोला है..उन्होंने कहा जनता के वोट में देश को बदलने की ताकत है..जो देश को ठीक चला ले ऐसे नेताओं को वोट दे..
वही जब रामदेव से यूपी विधानसभा के चुनाव में किसकी हवा है का सवाल पूछा गया तो बाबा रामदेव ने चुप्पी साध ली...
इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने खबर  को पकड़ने की भी बात कही ..
रामदेव ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी से देश को बचाने का संकेत दिया है..और जनता के निर्णय पर भरोसा किया है...

Tuesday, 21 February 2017

सुप्रीम कोर्ट ने की अखिलेश सरकार की तारीफ़

  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अखिलेश सरकार द्वारा दी जा रही समाजवादी पेंशन योजना की न सिर्फ तारीफ की है बल्कि उसे चुनौती देने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने योजना के बारे में टिप्पणी की कि ये बेहद सुंदर पॉलिसी है।

 हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संस्था की और से दाखिल याचिका में कहा गया था कि पेंशन योजना के लाभार्थियों में 90 फीसदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं और इस योजना में धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है।
याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि सरकार ने इस योजना में अल्पसंख्यकों के लिए 25 फीसदी का आरक्षण तय किया है है जो संविधान के खिलाफ है क्योंकि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।

बता दें कि समाजवादी पेंशन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे अल्पसंख्यकों समेत सभी नागरिकों को प्रतिमाह 500 रुपये से 700 रुपये तीन वर्ष के लिए दिया जाता है। अखिलेश यादव ने मौजूदा चुनावों के लिए पार्टी के जारी घोषणा पत्र में इस योजना का विस्तार करते हुए इसे एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। घोषणा के मुताबिक एक करोड़ लोगों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की योजना है।

उद्धव ठाकरे ने अखिलेश के काम को सराहा

  उत्तर प्रदेश में  आज जब भी विकास की बात होती है, तो पहला नाम अखिलेश यादव का आता है। बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी में विकास के पर्याय बन चुके हैं। यूपी के विकास कार्यो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे  को लेकर शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है।
यूपी में हुए विकास कार्यों को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा अखिलेश यादव नौजवान हैं यूपी में एक बार फिर से उन्हे मौका मिलना चाहिए।

सबसे अहम बात है कि शिवसेना ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतारें हैं। साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन की सरकार है, अगर बात करें हम इन दोनों पार्टियों के गठबंधन की तो करीब 25 वर्षो के एक दूसरे के साथ है। 

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के अलावा अखिलेश यादव के विकास कार्यों की सराहना बीजेपी सांसद सतपाल, शिवसेना के संजय राऊत, जदयू नेता शरद यादव भी की कर चुके हैं। 

 अखिलेश यादव की सरलता और शालीनता ने विरोधियों को प्रभावित करने के साथ-साथ प्रदेश के करोड़ों युवाओं के दिलों में एक रोल मॉडल के तौर पर भी जगह बनाई है।

Friday, 17 February 2017

सीएम अखिलेश का सबसे बड़ा दीवाना

  अखिलेश यादव को देखने और सुनने के लिए अब तक आप ने  युवाओं को छत या पेड़ पर चढ़े देखा है..लेकिन इस सब में अखिलेश का एक ऐसा दिवाना सामने आया है, जिसने अपनी पीठ पर अखिलेश का टैटू बनवा रखा है.
जी हां पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव के दीवाने विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर अखिलेश यादव के अलावा मुलायम सिंह और सांसद डिंपल यादव का टैटू बनवाया है.. विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ और हाथ पर समाजवादी पार्टी का सिम्बल साइकिल भी बनवा रखा है।
आपको बता दे कि विनोद जायसवाल ने इस टैटू को बनवाने के लिए साढ़े 9 घंटे तक दर्द को सहा है।  इस टेटू को बनवाने में विनोद जायसवाल के 10 हजार रुपये खर्च हुए और दो दिन का समय भी लगा.. विनोद जायसवाल अखिलेश यादव , मुलायम सिंह यादव और डिंपल यादव को अपना आइडल मानते हैं.. 25 सालों से समाजवादी विचारधारा से बहुत प्रभावित हैं और पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े समर्थक है..
दरसअल विनोद वाराणसी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में सपा के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में समर्थन और जोश भरने के लिए आये हुए थे.

Thursday, 16 February 2017

सांसद डिंपल यादव ने देवरानी अपर्णा यादव के लिए किया चुनाव प्रचार



  कंनौज से सांसद डिंपल यादव अपनी देवरानी अपर्णा यादव के लिए लखनऊ कैंट में प्रचार करने के लिए पहुंची. डिंपल यादव ने कहा, ”पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में ही पता चल गया कि हवा किस ओर चल पड़ी है. मैं निवेदन करतीं हूं कि अपर्णा यादव को भारी बहुमत जिताएं. यह सिर्फ एक विधायक चुनने का मामला नहीं है इस बार यह भी तय करना है कि सीएम किसे चुनना है. पिछली बार लखनऊ की सीट छूट गई थी, इस बार कोई कन्फयूजन नहीं होना चाहिए.
डिंपल ने कहा, ”विपक्षी नेताओं का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है. विपक्षियों के 16-16 हेलिकॉप्टर प्रचार में लगे हैं, सुनने में आया है कि कई मंत्री प्रचार में लगे हैं लेकिन प्रदेश की जनता ने इस बार मन बना लिया है.”
डिंपल ने कहा, “हम वो लोग हैं जो कहते हैं वो करते हैं. हम मन की बात नहीं करते काम की बात करते हैं. जानबूझ कर कानून प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया जा रहा है.” इसके साथ ही डिंपल ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.

इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा, ”केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसने आते ही प्याज के दाम इतने बढ़ा दिए कि लोग कहने लगे कि बिदाई में बेटी को प्याज देना पड़ेगा. इस बार संकल्प लो कि जिन्होंने नोटबंदी की उनकी वोटबंदी कर देना. केंद्र सरकार का एक प्रोजेक्ट है नमामि गंगे लेकिन एनजीटी की रिपोर्ट कह रहे है कि साढ़े चार लाख नाले गंगा में प्रवाहित कर दिए गए.”
अपर्णा ने कहा, ”हमारे परिवार के बारे में बड़ी-बड़ी टिप्पणियां की गईं मैं पूछना चाहती हूं कि अब वो बताएं कि उन्होंने अपने परिवारों के लिए क्या किया. आज तक जितना महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने किया है उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया.”



पंचर बनाने वाले के बेटे को अखिलेश ने दिया टिकट

  सीएम अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास किया है..साथ ही उन्होंने टिकट बटवारे में भी भेदभाव से उठकर प्रत्याशियों को टिकट दिया है..

जी हां अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गाजीपुर से मेहंद्र चौहान को टिकट दिया है.. मेहंद्र चौहान गरीब परिवार के है..और साइकिल पंक्चर बनाने वाले के बेटे है... जब मेहंद्र के पिता रामबचन को पता चला कि उनके बेटे को सपा ने विधायकी का टिकट दिया है तो उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े...

वही अखिलेश ने आगरा की छावनी सीट से ममता टपलू को टिकट दिया है...आपको बता दें ममता सपा नेता चंद्रसेन टपलू की पत्नी हैं...29 दिसंबर को चंद्रसेन की हार्टअटैक से मौत हो गई थी..उनकी मौत के बाद ममता को टिकट दिया गया है..

इतना ही नहीं अखिलेश ने आगरा के बाह विधानसभा में सपा प्रत्याशी अंशू रानी को टिकट दिया है.. अंशू रानी को गरीबों की रानी कहा जाता है..
.
अखिलेश यादव ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए आम लोगों को भी टिकट दे कर मौका दिया है..ताकि वो जनता की भलाई कर सके

Tuesday, 14 February 2017

ज्योतिष: 2017 में अखिलेश फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

  यूपी के सीएम अखिलेश यादव एक बार फिर प्रदेश के सीएम बनेंगें। जी हां ज्योतिष अजय भांबी ने दावा किया है कि अखिलेश यादव पर शनि मेहरबान है. ग्रह और नक्षत्रों को भी अखिलेश-राहुल का साथ पसंद आ रहा है.इसलिए यूपी में अबकी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा.
ज्योतिष अजय भांबी के आलावा ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिराज शरण शर्मा के मुताबिक ग्रहों की अनुकूलता से अखिलेश-राहुल की जोड़ी कामयाब हो जाएगी.

अखिलेश की राशि मिथुन है. गोचर में गुरु पंचम और शनि के सप्तम स्थान पर होने से वह सत्ता के करीब हैं. वही इसके अलावा 12 फरवरी से 12 मार्च तक अखिलेश की राशि में सूर्य गोचर की स्थिति में है, जिससे अखिलेश यादव को काफी मिलेगा.

साथ ही पंडित गिरिराज शरण शर्मा ने ये भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की पत्रिका में मार्च 2017 के बाद शनि वक्रीय होगा, जो उनकी लोकप्रियता में कमी को दर्शाता है.
वही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जून तक विरोधियों का सामना करना पड़ेगा. शाह की जन्मकुंडली में गुरु वक्रीय है, जिससे चुनाव के परिणाम उनके अनुसार नहीं आएंगे..
देश के सुप्रसिद्ध ज्योतिष अजय भांबी के बारे में तो आप सभी ही जानते होंगे।

चाहे राजीव गाँधी और बेनज़ीर भुट्टो की हत्या की भविष्यवाणी हो या फिर ‘कुली’ में लगी चोट के बाद अमिताभ की वापसी की भविष्यवाणी, अजय ने जब भी कोई बात कही वो सच साबित हुई है। ऐसे मे अजय भांबी की अखिलेश यादव को लेकर हुई भविष्यवाणी विपक्षियों के लिए चर्चा का विषय बन चुकी है।

Monday, 13 February 2017

अखिलेश यादव ने साधा अमित शाह पर निशाना





 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग मन की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी लोग काम करते हैं.भाजपा के पास अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, इसका मतलब यह है कि वह उप्र में सरकार नहीं बनाना चाहती. उन्होंने अमित शाह के पहले और दूसरे फेज में 90 सीट जीतने के दावे पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अपनी हार नजर आने लगी है, तभी तो वे लोग सीटों की संख्या बता रहे हैं.

जनसभा को संबोधित करते अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी करके मोदी ने गरीब, किसान और मजदूरों को लाइन में लगवा दिया. क्या इन लोगों के पास कालाधन था?
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद मोदी बताएं कि कितना कालाधन पकड़ा गया. बैंकों के बाहर लाइन में लगे कई लोगों की मौत हो गई. उनके परिवार को मोदी ने क्या दिया? संवेदना के शब्द तक नहीं कहे, मगर हमने दो-दो लाख रुपये दिए.

बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बसपा केवल मूर्ति और पत्थर लगवाने वाली पार्टी है. पहले लोगों की शिकायत होती थी कि पुलिस फोन नहीं उठाती तो हमने डायल 100 देकर ये समस्या खत्म कर दी. अब पांच मिनट में पुलिस पहुंच जाती है.