Wednesday, 30 November 2016

एसिड अटैक पीड़ितों से मिलकर भावुक हुई डिंपल यादव

  डिम्पल यादव ने  आगरा में एसिड अटैक पीड़ितों द्वारा संचालित ‘शेरोज’ हैंग आउट पहुंचकर इसे संचालित करने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुलाकात के दौरान हैंग आउट के संचालन का निरीक्षण किया और उनके कार्यों की प्रसंशा भी की। 
 डिम्पल के शेरोज हैंग आउट पहुंचने पर वहां पर काफी भीड़ थी। उन्होंने कहा कि एसिड पीड़ितों ने आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनने के लिए इस हैंग आउट की शुरूआत करके एक साहसिक कार्य किया है।

अपनी पीड़ा एवं उत्पीड़न से उबरकर शेरोज हैंग आउट शुरू कर इन एसिड पीड़ितों ने दूसरों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही, एसिड पीड़ितों ने सामाजिक परिस्थितियों का सामना करके अपने जीवन को सुखी बनाने की ओर कदम बढ़ाया है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।डिम्पल यादव ने शेरोज हैंग आउट में घूमकर वहां के कार्यकलापों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। 
उन्होंने एसिड पीड़ितों से बात करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक जैसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक है।

Monday, 28 November 2016

यूपी में निवेश, युवाओं को रोज़गार


    उत्तर प्रदेश सरकार ने योग गुरु रामदेव प्रवर्तित पतंजलि आयुर्वेद के राज्य में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।  इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे पर 450 एकड़ में फूड पार्क की स्थापना भी शामिल है। 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में पतंजलि आयुर्वेद के 2,000 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी। इसमें ग्रेटर नोएडा में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से कृषि प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है।

इस प्रोजेक्ट के लिए 450 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। यह जमीन ग्रेटर नोएडा संयंत्र को आवंटित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस निवेश प्रस्ताव को इसलिए तेजी से आगे बढ़ाने पर रुचि दिखाई जिससे निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा सके और रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।

Friday, 25 November 2016

सीएम अखिलेश यादव का स्नेह दिल

सब पढ़े-सब बढ़े के मंत्र को साकार करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग बांटकर इस योजना की शुरुआत की। योजना के तहत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के कुल 2 करोड़ बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला पाने वाले बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी बांटने की योजना भी शुरू की। इसके तहत इन बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
फल, दूध, बर्तन के बाद मिलेंगे स्कूल बैग
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर प्रदेश सरकार इससे पहले से बच्चों को हफ्ते में एक बार फल और दूध का वितरण कर रही है। बच्चों को मिड-डे-मील के लिए कुछ दिन पहले मुफ्त बर्तन देने की योजना भी मुख्यमंत्री ने शुरू की थी। इसी कड़ी में रविवार को मुफ्त स्कूल बैग भी बांटे गए। कुछ बच्चों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से बैग दिए। कार्यक्रम में 150 चुनिंदा बच्चों को बैग बांटे गए। अब इसके बाद जिलों में कार्यक्रम आयोजित करके पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को बैग दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार और अभ्युदय फाउंडेशन के सहयोग से इस साल आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 17,200 बच्चों को दाखिला दिलाया गया है। इन बच्चों को मुफ्त किताबें, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है।
शिक्षा विभाग में बीएसए का जाल
बैग वितरण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और बच्चों की हर तरह से मदद कर रही है। इसी के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सीएम ने इस दौरान शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के भ्रष्टतंत्र पर भी हमला बोला। कहा कि हमें मालूम है कि कई तरह के जाल में आप फंसे हैं। खासतौर से बीएसए के जाल से आपको कैसे निकाला जाए, उस बारे में भी सोच रहे हैं। फिलहाल सरकार हर स्तर पर आपके लिए काम कर रही है।

Tuesday, 22 November 2016

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: सीएम अखिलेश ने किया सपना पूरा



उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव और उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर उन्नाव में किया गया। जिसके बाद यह पब्लिक के लिए खुल गया है।
इस समारोह में वायुसेना के 4 सुखोई और 4 मिराज विमान शामिल होने थे। सुखोई विमान बरेली और मिराज विमान ग्वालियर से उड़ान भरकर और एक्सप्रेस वे पर टच डाउन किया है। यह पहली बार हुआ जब किसी रोड के उद्घाटन समारोह में जहाज शामिल हुए।
ऐसा डिफेंस मिनिस्ट्री के प्लान के तहत किया गया था, जिससे यह जांचा जा सके कि आपातकाल की स्थिति में एयर फील्ड्स खाली न होने पर फाइटर जेट को हाई-वे पर उतारा जा सकता है या नहीं। 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे को महज 23 महीने में बनाया गया है।

Thursday, 17 November 2016

सीएम अख‌िलेश ने क‌िया ‘देश के सबसे बड़े र‌िवर फ्रंट’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने  गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना  का लोकार्पण किया । परियोजना के माध्यम से लखनऊ शहर के अन्दर गोमती नदी के दोनों तटों का सौन्दर्यीकरण करके सामुदायिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है।

गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना के तहत गोमती नदी के किनारों पर डायफ्राम वाल बनाकर नदी के पानी के बहाव को एक निश्चित रास्ता (वाटर-वे) दिया गया है। वाटर-वे एवं नदी के बंधे के बीच की उपलब्ध भूमि को सामुदायिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है। इसमें साइकिल ट्रैक जागिंग ट्रैक वाकिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया के साथ-साथ प्रत्येक 500 मीटर पर पेयजल, टायलेट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
साथ ही, वाटर-वे में वाटर बस के माध्यम से जल परिवहन की व्यवस्था भी की गई है, जो अगले माह से शुरू हो जाएगी।  परियोजना के तहत झील का विकास कर म्युजिकल फाउण्टेन, योग स्थल, वेडिंग ग्राउण्ड, 02 हजार लोगों की क्षमता के एम्फी थिएटर, क्रिकेट और फुटबाल खेलने के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। 
स्टेडियम में बैठने के लिए कंक्रीट व हार्ड मैटिरियल का प्रयोग न करके घास और पौधे लगाए गए हैं। यह अपनी तरह का पहला स्टेडियम है। परियोजना के तहत लखनऊ शहर के लोगों के मनोरंजन एवं शहरी सुन्दरता के लिए हार्डिंग ब्रिज, गोमती बैराज एवं लोहिया पुल पर आर0जी0बी0 लाइटों का प्रयोग करके इल्यूमिनेशन का कार्य कराया गया है तथा गांधी सेतु पर रंगीन लाइटों के साथ फाउण्टेन लगाया गया है, जो लखनऊ शहरवासियों के लिए सेल्फी प्वाइंट का रूप ले चुका है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रिवर फ्रंट के इंजीनियारो को बधाई देते हुए कहा रिवर फ्रंट पर तेज़ी से काम हुआ हैं हम नदियों को लगातार साफ़ करने का काम कर रहे प्रदेश मैं समाजवादियो ने बहुत काम किया हैं ।

Tuesday, 15 November 2016

हिन्दी भाषा का सम्मान वापस लाना जरूरी है- अखिलेश यादव


यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने बाल दिवस के मौके पर लखनऊ के हिंदी संस्थान में साहित्यकारों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से डॉक्टर शशि लाल गोयल को सम्‍मानित किया। डॉक्टर अजय जन्मेजय को सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान से सम्‍मानित किया गया। जावेद आलम शम्सी को शिक्षार्थी को बाल चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ निस्चल को लल्ली प्रसाद पांडे को बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।  लायकराम को रामकुमार वर्मा को बाल नाटक सम्मान से सम्‍मानित किया गया।  अरविंद मिश्रा को जगत पुरी चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से सम्मानित वहीं, शादाब आलम को उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान दिया गया।

हम चाहे जितने बड़े हो जाएं, थोड़ा बचपना बचा रहना चाहिए। अगर बचपना खत्म हो गया तो हम उसी दिन बूढ़े हो जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में सोमवार को कही। वह उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की ओर से बाल साहित्यकारों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बाल साहित्यकारों को समझना होगा। बच्चों की भाषा बदल रही है, बच्चे टीवी चैनल पर जो देख रहे हैं, वहीभाषा बोल रहे हैं। बच्चों के बीच ऐसा साहित्य आना चाहिए, जो हमारी परंपराओं और संस्कृति से भरा हो। उन्होंने साहित्यकारों को प्रतीक चिह्न और 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।
 
बाल साहित्य से मिलते हैं संस्कार
समारोह की शुरुआत दया चतुर्वेदी और उनके सहयोगियों ने वाणी वंदना की संगीतमयी प्रस्तुति से की।इसके बाद अखिलेश यादव ने बाल साहित्यकारों को बाल साहित्यकार सम्मान 2015 से नवाजा।
समाजवादियों ने किया प्रोत्साहित
सम्मानित साहित्यकारों को बधाई देते हुए सीएम बोले कि समाजवादियों ने हमेशा साहित्य और साहित्यकारों को प्रोत्साहित किया है,लेकिन सूबे में ऐसी भी सरकार सत्ता में आयी थी, जिसने हिन्दी संस्थान के सम्मानों को ही बंद करवा दिया। 
आने वाले समय में बाल साहित्यकारों की सम्मान राशि को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। नेताजी सहित सभी समाजवादियों का मानना रहा है कि बिना हिन्दी भाषा के विकास के देश की तरक्की और खुशहाली संभव नहीं है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अंग्रेजी जरूरी है, लेकिन सरकारों को सोचना पड़ेगा कि कैसे हिन्दी का सम्मान वापस आए।