यूपी
के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकभवन में ‘फिल्म, टेलीविजन एवं लिबरल
आर्ट्स संस्थान’ का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री और
सांसद जया बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। यूपी में बनी 70
फिल्मों में सरकार ने 21 फिल्मों को अनुदान दिया है। ये अनुदान राषि 7 लाख
से 2 करोड़ तक की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में फिल्म
इंड्रस्टी आने से सोच बदलेगी। चुनावों को देखते हुए सीएम ने कहा लोकभवन
में ये आखिरी कार्यक्रम है। यूपी चुनाव में सपा के मुकाबले कोई पार्टी नही
है। कार्यकर्ता दुबारा सरकार बनाने का संकल्प ले । बीजेपी पर सीएम ने निशाना
साधते हुये कहा काम के बारे में कोई बात नही कर रहा,नोटबंदी पर बीजेपी के
लोगाो ने उलझाया है। कार्यक्रम में अभिशेक बच्चन,जया बच्चन,रवि किषन एवं
फिल्म निर्देष अनुराग कष्यप समेत कई हस्तियां मौजुद रही
इस संस्थान में फिल्म, टेलीविजन तथा अन्य कलाओं के विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। संस्थान के लिए स्थानीय अवध विहार योजना में अवध शिल्प ग्राम के निकट भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है। जब तक नए भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक निशातगंज स्थित एससीईआरटी के अस्थायी कैंपस से इस संस्थान का संचालन किया जाएगा।




