उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब तक कई महिला
नेताओं ने प्रचार का काम किया है.
इसमें नगमा ,हेमामालिनी, प्रियंका, उमा भारती, स्मृति ईरानी
से लेकर सांसद डिंपल तक का नाम शामिल हैं.
लेकिन अगर हम बात करें नंबर वन महिला
प्रचारक की तो यकीनन इस विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिंपल
यादव नंबर वन महिला प्रचारक बनकर उभरीं.
उन्होंने लगातार चुनावी दौरे किए। पहले चरण से लेकर अब तक
वो बेहद एक्टिव हैं.
चुनाव खत्म होते-होते उनके खाते में सौ से ज्यादा सभाएं और
रैलियां रहेंगी। डिंपल यादव घर में पति और बच्चों का ख्याल रखने के बाद जिस तरह से
जबरदस्त तौर पर सभाएं कर रही हैं, भाषण दे रही हैं, लोगों से जुड़ रही हैं, वो वाकई काबिले तारीफ है.
जिसमें हेमा तो पूरी तरह से फीकी रही है.
साथ ही साथ बीजेपी नेता उमा और स्मृति की सभाओं में वो भीड़ नहीं जुट पाई जो पहले दिखती थी। तो वही महिला नेताओं के चुनावी जनसभाओं को देखा जाए तो सबसे ज्यादा भीड़ डिंपल यादव की रैली में होती हैं।
No comments:
Post a Comment