बीजेपी
हमेशा उत्तर प्रदेश के विकास में भेदभाव करने का आरोप लगाती हैं कि अखिलेश यादव ने
विकास के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ज्यादा तवज्जो देते हैं और पूर्वांचल
के इलाकों को भूल जाते हैं....
बीजेपी के इन आरोपों को निराधार साबित करते हुए मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने 353 किलोमीटर लंबे समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया...
यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ को बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ,गाजीपुर और बलिया होते हुए दस जिलों
को जोड़ेगा.....
इस एक्सप्रेस से 10 घण्टे में दिल्ली से बलिया का
रास्ता तय किया जा सकेगा......सबसे अहम बात है कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से आस
पास के गांव में रहने वाले लोगों और किसानो को काफी फायदा होगा.....
साथ ही साथ
उत्तर प्रदेश की जीडीपी भी बढ़ेगी और पूर्वांचल में निवेश की सम्भावनाएं भी बढ़
जाएगीं.... जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें... इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 30 माह में पूरा कर
लिया जाएगा.....
No comments:
Post a Comment