यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता प्रदेश में लगातार बढ़ती जा
रही है। यादव परिवार में हुए विवाद के तुरंत बाद नवभारत टाइम्स के लिए कराए गए
सी-वोटर के सर्वे की माने तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे
लोकप्रिय नेता हैं।
यूपी में हुए विकास कार्यों और युवाओं को साथ लेकर चलने की खूबियों
की वजह से अखिलेश यादव जनता के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव की लोकप्रियता को लेकर करीब एक महीने पहले एजेंसियों ने एक बड़े
पैमाने पर सर्वे किया था।
जिसमें अखिलेश यादव निर्विवाद रूप से यूपी के सबसे
लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आए थे।
अगर हम समाजवादी पार्टी के परमपरागत वोटर्स मुस्लिम और यादव की बात करें तो 70.3% यादव, 75.6 % मुस्लिम एक बार फिर से अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लोगों के बीच अखिलेश यादव की बेदाग छवि उन्हें यूपी का सबसे लोकप्रिय नेता बनाती है। यही वजह है कि उनकी पैठ युवाओं में भी काफी है।
No comments:
Post a Comment