Thursday, 13 October 2016

बीबीसी के प्रोग्राम में हुई अखिलेश यादव की तारीफ



समाजवादी पार्टी में हुए परिवार विवाद के बाद बीबीसी के प्रोग्राम इंडिया बोल में भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ हुई है । वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान के साथ-साथ देश के कई हिस्सों से लोग अपनी राय देने के लिए इस प्रोग्राम से जुड़े हुए थे।
इंडिया बोल कार्यक्रम में पत्रकार शरद प्रधान ने अखिलेश की सराहना करते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए अखिलेश यादव ने जो बेहतरीन काम किया है, आज तक किसी और मुख्यमंत्री ने नही किया है।इतना ही नही इस प्रोग्राम में देश के दूसरे राज्य से जुड़े जम्मू के एक श्रोता मोहम्मद सफी ने फोन कर के तारीफ करते हुए कहा कि जनता अखिलेश यादव को पसंद करती है और जनता उनके साथ है।
यूपी के सोनभद्र से जुड़े श्रोता विनोद पाठक ने कहा कि अखिलेश के काम से जनता खुश है। यूपी की जनता अखिलेश यादव के साथ है। बीबीसी के इस कार्यक्रम में चाहे वो आम जनता हो या फिर पत्रकार सबने अखिलेश के काम की जमकर तारीफ की। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के विकास के लिए कई काम किए किए हैं । जिनमें विद्यार्थियों को फ्री लैपटाप मुहैया कराना और रोजगार कौशल योजना जैसे कई योजनाएं सम्मिलित हैं।

No comments:

Post a Comment