उत्तर प्रदेश सीएम अखिलेश यादव ने एक नया वीडियो कैम्पेन लॉन्च किया है। इस वीडियो में वह आम लोगो की तरह समय बिताते और सीएम बनकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते दिख रहे है। इस वीडियो में सीएम अखिलेश, पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ भी नजर आ रहे हैं।
वायरल
हुए वीडियो में सीएम अखिलेश आम इंसान की तरह परिवार और ऑफिस में समय देकर जनता की
सेवा करते दिख रहे है। इसमें
दिखता है कि हर रोज शाम के वक्त अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। सीएम अपने बच्चो अदिति, टीना और अर्जुन के साथ
आवास पर बनें ग्रीन ग्राउंड में खेलते दिख रहे हैं। साथ ही सांसद डिम्पल यादव को एक पत्नी की तरह
घर के रोजाना काम को भी करते दिखाया गया है।
पहले
डिम्पल यादव बच्चों को सुबह का नाश्ता देकर स्कूल की तैयारी कराती नजर आ रही है। इसके बाद पति अखिलेश के
साथ राजनीतिक मीटिंग्स में भाग लेने के बाद उन्हें खाना खिलाते हुए दिख रही हैं।
वीडियो के एक सीन में उन्हें लोगों को
बेरोजगार लोगों को भत्ता और मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटते भी दिखाया गया है। इसमें सीएम अखिलेश को
हिन्दू और मुस्लिम दोनों के लिए काम करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो ‘उत्तर प्रदेश, इंडिया इज फैमिली’ की
टैगलाइन के साथ खत्म होता है।
No comments:
Post a Comment