Tuesday, 1 November 2016

सी-वोटर सर्वे: अखिलेश की लोकप्रियता 77.1 % से बढ़कर 83.1 % हुई


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता दिनों दिन बढती जा रही है..जी हां अभी तक जितने भी सर्वे हुए है उसमें अखिलेश यादव सीएम पद के लिए सबसे आगे है.

दिसंबर 28 को पब्लिष हुए सी वोटर सवें के मुताबिक सिर्फ सपा सपोर्टर ही नही बल्कि आम जानता भी अखिलेश यादव को दोबारा सीएम के रूप में देखना जनता पसंद करेगी.

यादव परिवार में घमासान के बाद अखिलेश की छवि और मजबूत हुई है. सी-वोटर के इस सर्वे में सामने आया है कि पिछले एक महीने में अखिलेश की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. सर्वे प्रदेश की 403 सीटों पर 12221 हजार लोगों के बीच किया गया है..ये बहुत बड़ा सैम्पल साईज है.

सर्वे के नतीजों के मुताबिक चाचा शिवपाल के मुकाबले अखिलेश को पसंद करने वाले लोगों की संख्या सितंबर में 77.1 प्रतिशत थी जो अक्टूबर में बढ़कर 83.1 प्रतिशत हो गई. यानी अखिलेश को चाहने वालों की संख्या 6 फीसदी बढ़ गई है.

6.1 प्रतिशत लोगों ने शिवपाल को पहली पसंद बताया
इसी दौरान शिवपाल यादव की लोकप्रियता में गिरावट आय़ी. सितंबर में 6.9 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया था, अक्टूबर में ये संख्या घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई.

मुलायम से भी कहीं आगे हैं अखिलेश
वहीं मुलायम और अखिलेश में लोग किसे सीएम देखना चाहेंगे ? इस सवाल के जवाब में जहां सितंबर में 66.7 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश के पक्ष में जवाब दिया था वहीं अक्टूबर में करीब 75.7 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश को पहली पसंद बताया...यानी मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी कहीं आगे हैं.
सर्वे से साफ हो गया है कि अखिलेश निर्विवाद रूप से  उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता और क्लीन इमेज वाले नेता के रूप में सामने आए हैं।


No comments:

Post a Comment