उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर हमला
करते हुए कहा कि वे लोग मन की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी लोग काम करते हैं.भाजपा के पास अब तक
मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, इसका मतलब यह है
कि वह उप्र में सरकार नहीं बनाना चाहती. उन्होंने अमित शाह के पहले और दूसरे फेज में 90 सीट जीतने के दावे पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा
को अपनी हार नजर आने लगी है, तभी तो वे लोग
सीटों की संख्या बता रहे हैं.
जनसभा को संबोधित
करते अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी करके मोदी ने गरीब, किसान और मजदूरों को लाइन में लगवा दिया. क्या इन लोगों के
पास कालाधन था?
उन्होंने कहा कि
नोटबंदी के बाद मोदी बताएं कि कितना कालाधन पकड़ा गया. बैंकों के बाहर लाइन में
लगे कई लोगों की मौत हो गई. उनके परिवार को मोदी ने क्या दिया? संवेदना के शब्द तक नहीं कहे, मगर हमने दो-दो लाख रुपये दिए.
बसपा प्रमुख
मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बसपा केवल मूर्ति और पत्थर लगवाने
वाली पार्टी है. पहले लोगों की शिकायत होती थी कि पुलिस फोन नहीं उठाती तो हमने
डायल 100 देकर ये समस्या खत्म कर
दी. अब पांच मिनट में पुलिस पहुंच जाती है.

No comments:
Post a Comment