अखिलेश यादव को देखने
और सुनने के लिए अब तक आप ने युवाओं को छत
या पेड़ पर चढ़े देखा है..लेकिन इस सब में अखिलेश का एक ऐसा दिवाना सामने आया है, जिसने अपनी पीठ पर अखिलेश का टैटू बनवा रखा है.
जी हां पीएम
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव के दीवाने विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर अखिलेश यादव के अलावा मुलायम
सिंह और सांसद डिंपल यादव का टैटू बनवाया है.. विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ और हाथ पर समाजवादी पार्टी का सिम्बल साइकिल भी बनवा रखा है।
आपको बता दे कि विनोद
जायसवाल ने इस टैटू को बनवाने के लिए साढ़े 9 घंटे तक दर्द को सहा है। इस टेटू को बनवाने में विनोद जायसवाल के 10 हजार रुपये खर्च हुए और दो दिन का समय भी लगा.. विनोद जायसवाल अखिलेश यादव , मुलायम सिंह यादव और डिंपल यादव को अपना आइडल मानते हैं.. 25 सालों से समाजवादी विचारधारा से बहुत प्रभावित हैं और पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े समर्थक है..
दरसअल विनोद
वाराणसी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में सपा के
प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में समर्थन और जोश भरने के लिए आये हुए थे.
No comments:
Post a Comment