Thursday, 16 February 2017

सांसद डिंपल यादव ने देवरानी अपर्णा यादव के लिए किया चुनाव प्रचार



  कंनौज से सांसद डिंपल यादव अपनी देवरानी अपर्णा यादव के लिए लखनऊ कैंट में प्रचार करने के लिए पहुंची. डिंपल यादव ने कहा, ”पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में ही पता चल गया कि हवा किस ओर चल पड़ी है. मैं निवेदन करतीं हूं कि अपर्णा यादव को भारी बहुमत जिताएं. यह सिर्फ एक विधायक चुनने का मामला नहीं है इस बार यह भी तय करना है कि सीएम किसे चुनना है. पिछली बार लखनऊ की सीट छूट गई थी, इस बार कोई कन्फयूजन नहीं होना चाहिए.
डिंपल ने कहा, ”विपक्षी नेताओं का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है. विपक्षियों के 16-16 हेलिकॉप्टर प्रचार में लगे हैं, सुनने में आया है कि कई मंत्री प्रचार में लगे हैं लेकिन प्रदेश की जनता ने इस बार मन बना लिया है.”
डिंपल ने कहा, “हम वो लोग हैं जो कहते हैं वो करते हैं. हम मन की बात नहीं करते काम की बात करते हैं. जानबूझ कर कानून प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया जा रहा है.” इसके साथ ही डिंपल ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.

इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा, ”केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसने आते ही प्याज के दाम इतने बढ़ा दिए कि लोग कहने लगे कि बिदाई में बेटी को प्याज देना पड़ेगा. इस बार संकल्प लो कि जिन्होंने नोटबंदी की उनकी वोटबंदी कर देना. केंद्र सरकार का एक प्रोजेक्ट है नमामि गंगे लेकिन एनजीटी की रिपोर्ट कह रहे है कि साढ़े चार लाख नाले गंगा में प्रवाहित कर दिए गए.”
अपर्णा ने कहा, ”हमारे परिवार के बारे में बड़ी-बड़ी टिप्पणियां की गईं मैं पूछना चाहती हूं कि अब वो बताएं कि उन्होंने अपने परिवारों के लिए क्या किया. आज तक जितना महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने किया है उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया.”



No comments:

Post a Comment