Friday, 3 February 2017

सीएम अखिलेश की चुनावी रैली में उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता है। ये सिर्फ न्यूज़ चैनल्स के सर्वे से ही नहीं बल्कि यूपी के युवा मुख्यमंत्री के रैलियों में उमड़ रही भीड़ से भी साबित हो रहा है। जी हाँ सुल्तानपुर, अलीगढ़, एटा, आगरा जहां कहीं भी अखिलेश यादव ने रैली की है, लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 
 सीएम की चुनावी सभा का पूरा स्थल स्थानीय लोगों से खचाखच भर जाता है।
 ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को अखिलेश यादव की मुजफ्फरनगर चुनावी जनसभा में देखने को मिला है। जैसे ही अखिलेश यादव ने बोलना शुरू किया, स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
चुनावी जनसभा स्थल पर जगह नही होने के कारण लोग सीएम को सुनने के लिए घर की छतों और पेड़ो पर चढ़ गए। 

पेड़ पर चढ़े युवाओं को देखकर, ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवाओं में अखिलेश यादव को लेकर बहुत ही ज्यादा क्रेज है।  

 अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में लगातार उमड़ रही भीड़ ने मानो ये तय कर दिया है कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे।

क्योकि लोकतंत्र में जनता का समर्थन ही सब कुछ होता है और चुनावी जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अखिलेश यादव के साथ है।

No comments:

Post a Comment