Monday, 13 February 2017

अखिलेश दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे : डिंपल यादव

  लखीमपुर और सीतापुर की जनसभाओं में सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गरजने वाले बादल बरसते नहीं हैं. पहले चरण में सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी ही जीतेंगे. अखिलेश दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे.


डिंपल ने नोटबंदी और कालेधन को लेकर मोदी सरकार को घेरा साथ ही दावा किया कि सपा ने जनकल्याण कारी 103 योजनाएं ने तैयार कर रखी हैं, जिन्हें सरकार बनते ही लागू कर दिया जाएगा.

लखीमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि 2017 का चुनाव यूपी के लिए महत्वपूर्ण है. समाजवादियों ने 2012 का घोषणा पत्र पूरा किया है. लैपटॉप से युवाओं को जोड़ा गया. डायल 100 समाजवादियों ने ही दी.

 महिलाओं के लिए 1090 सेवा समाजवादियों ने दी. आने वाले समय में 24 घण्टे बिजली देंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में बनारस और लखनऊ के अलावा जिलों में भी चौबीस घंटे बिजली आएगी.

डिंपल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के 70 सांसदों ने क्या दिया यूपी को. नोटबन्दी ने सबको परेशान कर दिया. पूरे देश को लाइन में लगा दिया. रोजगार बंद हो गए, पीएम ने महिलाओं को भी कंगाल कर दिया.

No comments:

Post a Comment