लोकभवन में आयोजित आईएएस वीक सेलीब्रेशन में बोलते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कुछ अधिकारियों की जमकर तारीफ की साथ ही कईयों पर तंज कसा । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियों में सहयोग के लिए अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो अफसर उन्हें अच्छे नतीजे देता है, वह उनका खास हो जाता है. मुख्यमंत्री ने ‘आईएएस-वीक’ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अधिकारियों की लगातार मेहनत की बदौलत राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी और क्रांतिकारी योजनाएं शुरू कर सकी है.
उन्होंने कहा कि वैसे तो अधिकारियों के भी गुट होते हैं और इस बारे में उनसे बेहतर कौन जान सकता है, लेकिन अफसरों ने उन्हें नतीजे दिए हैं और जो अधिकारी परिणाम दे देगा, वह उनका खास बन जाएगा.
अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की लगातार मेहनत की वजह से राज्य सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना, नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना, समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, कामधेनु डेयरी परियोजना एवं बिजली सुधार आदि की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. इन कामों के नतीजे जनता के सामने आने लगे हैं......
No comments:
Post a Comment