सूबे के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
चुनाव से पहले बड़ी अनहोनी की ओर इशारा किया है। सीएम ने चुनाव पूर्व प्रदेश में
दंगों की आशंका जताई है। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अब तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक
से सावधान रहें। बीजेपी वालों की दो सर्जिकल स्ट्राइक तो फेल हो गईं। अब पता नहीं
कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक कर दें। सीएम रविवार को ऐशबाग ईदगाह में महिलाओं को
समाजवादी पेंशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के
मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि चुनाव में 100 दिन बचे हैं। आपको सोच-समझकर फैसला लेना
होगा।
2000 महिलाओं को
मिला समाजवादी पेंशन कार्ड
अखिलेश ने कहा
कि हम समाजवादी काम में विश्वास करते हैं। अच्छे दिन वाले दूसरे लोग हैं और पत्थर
वाली सरकार भी है। अच्छे दिन वाले तो खुद ही नोटबंदी के जाल में उलझ गए हैं। दुख
देने वाली सरकार को जनता सबक सिखा देती है। इन्होंने खुद तो जनता के लिए कुछ किया
नहीं। नीति आयोग बनाकर हमारा बजट भी कम कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान 2000 महिलाओं को पेंशन कार्ड बांटे जो ईदगाह के
प्रयास से इस योजना से जुड़ी हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी, जंतु उद्यान मंत्री एसपी यादव, परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री
अभिषेक मिश्र ने भी अपनी बात रखी।
सभी गरीबों को
आवास
अखिलेश यादव ने
कहा कि हमने अपनी सरकार में काफी गरीबों को आवास दिए हैं। अगली सरकार बनी तो सभी
गरीबों को घर देंगे। इसे हम अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगे। अगली सरकार में
सभी गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन भी देंगे। इसी बार हमने 30 लाख से यह योजना
शुरू की थी। अब यह संख्या 55 लाख पहुंच गई है। अब इसे कोई भी सरकार बंद नहीं कर
पाएगी, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को
कोई नाराज नहीं करना चाहेगा।

No comments:
Post a Comment