Sunday, 18 December 2016

अगली सरकार बनी तो हर गरीब महिला को पेंशन : अखिलेश यादव




मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐशबाग के ईदगाह में  इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में समाजवादी पेंशन योजना के लिए नए सेलेक्‍टेड लाभार्थियों को परिचय पत्र दिया। इस योजना में अब तक 55 लाख गरीब परिवारों को लाभान्वि‍त करने का दावा किया गया है। इसके तहत गरीब परि‍वार को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।  

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन हम इसलिए देते हैं कि नेता जी कहते थे कि बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं।  इसके बाद सरकार बनी तो हमने ऐसा कार्यक्रम चलाया कि माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन दी गई हमने बड़ी तादाद में लोगों की मदद की है  आने वाले समय में सरकार बनेगी तो एक भी गरीब परिवार नहीं छूटेगा जिसे पेंशन नहीं मिलेगा कोई भी सरकार यह पेंशन बंद नहीं कर पाएगी।

अखिलेश ने कहा समाजवादी लोग खुशहाली की ओर ले जा रहे हैं बीजेपी वाले यहां से 70 से ज्यादा लोकसभा जीते प्रधानमंत्री यहां से बनकर गए, लेकिन उन्होंने यूपी के लिए क्या किया बल्कि नीति आयोग बनाकर हमारा बजट कम कर दिया ।

No comments:

Post a Comment