Friday, 2 December 2016

प्रदेश की प्रगति में महिलाएं बनी भागीदार



मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इस मेट्रो को दो महिला पायलट ने चलाया। शायद यह पहला मौका था जब देश में किसी भी शहर में मेट्रो ट्रेन का आगाज महिलाओं ने किया हो।
गुरुवार को लखनऊ मेट्रो की चाभी सांसद और सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने मेट्रो ऑपरेटर मिर्जापुर की प्राची और इलाहाबाद की प्रतिभा को सौंप महिलाओं को गौरवांवित महसूस करने का मौका दिया। 

ट्रेन ऑपरेटर प्राची और प्रतिभा दोनों को ही लखनऊ मेट्रो डिपो के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तराशा गया है। इनकी ट्रेनिंग के लखनऊ के अलावा दिल्ली मेट्रो में भी पूरी ट्रेनिंग दी गई है।

No comments:

Post a Comment