विधानसभा चुनाव की दहलीज पर
पहुंची सरकार कर्मचारियों के लिए एक के बाद एक नयी सौगातें ला रही हैं।
प्रदेश में सातवें वेतन को मंजूरी के बाद अब जूनियर इंजीनियर (जेई) पद
धारकों को 400 रुपये मासिक भत्ता व सार्वजनिक उपक्रमों/ निगमों में कार्यरत
दंपतियों को आवास किराया भत्ता (एचआरए) देने का फैसला लिया है। अभी एक
सदस्य को एचआरए मिलता था।
24 हजार जूनियर इंजीनियरों को मिलेगा लाभ
बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें जेई पद धारकों को 400 रुपये मासिक भत्ता का महत्वपूर्ण फैसला शामिल है। 24 हजार जूनियर इंजीनियरों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों की तरह ही स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों, विवि, राजकीय व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत पति-पत्नी शिक्षकों को मकान किराया भत्ता देने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी की मुहर लगा दी है। इस फैसले से लाखों कर्मचारी लाभांवित होंगे। प्रमुख सचिव वित्त अनूप चन्द्र पांडेय ने बताया कि दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा।1
पेंशनभोगियों के आश्रितों की शिक्षा को धन
सरकार ने समाजवादी पेंशन के 55 लाख लाभार्थियों के आश्रितों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और स्वयं लाभार्थियों को साक्षर करने के लिए बजट में अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस पेंशन के लाभार्थियों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला करना पहले ही जरूरी है।

No comments:
Post a Comment