Thursday, 22 December 2016

सीएम अखिलेश ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास किया


 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 22 दिसम्बर को विधानसभा परिसर से ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिलान्यास कार्यक्रम का संबोधन भी किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अकहा कि, उनकी सरकार ने घोषणापत्र से ज्यादा योजनाओं पर काम किया है।
सीएम अखिलेश ने कहा कि, उनकी सरकार ने चार एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है। उन्होंने  कहा कि, समाजवादियों ने देश को सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे दिया है। यूपी सरकार  प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस बनकर तैयार होने के बाद लखनऊ से गाजीपुर की दूरी मात्र चार घंटे में तय हो जाएगी।
 वहीं दिल्ली से गाजीपुर की दूरी तय करने में दस से ग्यारह घंटे लगेंगे। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 30 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसे भविष्य में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय से शुरू होगा। 

यह हैदरगढ़ बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर हैदरिया बलिया बाडर पर समाप्त होगा। इसकी दूरी 353 किमी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को फिलहाल छह लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन इसे आगे चलकर 8 से 10 लेन का किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment