राजधानी लखनऊ में आज सीएम अखिलेश यादव ने
शहरवासियों के एक बड़े सपने को साकार किया, जो लोगों को भारी ट्रैफिक की
समस्या से निजात दिलाएगा। इतनी ही नहीं जिस पर शहरवासियों को गर्व भी होगा।
जी हां, अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसके पहले
ट्रायल का उद्घाटन किया।
दोनों ड्राइवर महिला
बताया जा रहा है कि महिला ड्राइवर प्राची और प्रतिभा
मेट्रो को चलाएंगी। मेट्रो में 97ड्राइवर हैं, जिसमें 21 महिला ड्राइवर
हैं। दोनों ट्रेन ऑपरेटर बीटेक हैं। प्रतिभा इलाहाबाद की हैं, जबकि प्राची
मिर्जापुर से हैं। दोनों को खासतौर पर मेट्रो के ऑपरेशन के लिए ट्रेन्ड
किया गया है।
सबसे कम समय में बनने का रिकार्ड
आपको बता दें कि टीपी नगर से मवैया के बीच मेट्रो के
मार्च 2017 तक चलने काअनुमान है। लखनऊ मेट्रो को बनाने में 4हजार मजदूर,
790 दिन और 2 करोड़ 53लाख 16 हजार रुपए रोजाना खर्च लगा है। इसके बाद देश
में सबसे कम समय में बनने वाली मेट्रो का रिकार्ड बना है। लखनऊ मेट्रो के
चीफ एडवाइजर ई श्रीधरन ने बताया कि लखनऊ मेट्रो 2 साल 2 महीने में बनकर
तैयार हुई है।
वहीं, दिल्ली मेट्रो को सरकार ने 10 साल का समय दिया
था,लेकिन दिल्ली मेट्रो ने सफर की शुरुआत करने में 7 साल लगा दिए। श्रीधरन
के मुताबिक, इस समय देशभर में 12 प्रदेशों में मेट्रो चल रही है, जिसमें
लखनऊ मेट्रो सबसे कम समय में बनकर तैयार हुई और चलना शुरू किया।
No comments:
Post a Comment