Wednesday, 30 November 2016

एसिड अटैक पीड़ितों से मिलकर भावुक हुई डिंपल यादव

  डिम्पल यादव ने  आगरा में एसिड अटैक पीड़ितों द्वारा संचालित ‘शेरोज’ हैंग आउट पहुंचकर इसे संचालित करने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुलाकात के दौरान हैंग आउट के संचालन का निरीक्षण किया और उनके कार्यों की प्रसंशा भी की। 
 डिम्पल के शेरोज हैंग आउट पहुंचने पर वहां पर काफी भीड़ थी। उन्होंने कहा कि एसिड पीड़ितों ने आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनने के लिए इस हैंग आउट की शुरूआत करके एक साहसिक कार्य किया है।

अपनी पीड़ा एवं उत्पीड़न से उबरकर शेरोज हैंग आउट शुरू कर इन एसिड पीड़ितों ने दूसरों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही, एसिड पीड़ितों ने सामाजिक परिस्थितियों का सामना करके अपने जीवन को सुखी बनाने की ओर कदम बढ़ाया है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।डिम्पल यादव ने शेरोज हैंग आउट में घूमकर वहां के कार्यकलापों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। 
उन्होंने एसिड पीड़ितों से बात करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक जैसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक है।

No comments:

Post a Comment