Thursday, 12 January 2017

5 करोड़ पौधे लगाकर सीएम अखिलेश ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश में 24 घंटे के अंदर अलग अलग जगहों में 5 करोड़ पौधे लगाए गए। एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है । इससे पहले अखिलेश सरकार ने 7 नवंबर 2015 को पौधारोपण की मुहिम शुरू की थी उस समय 8 घंटे में 10.15 लाख पेड़ लगे गए थे जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया था। यह अभियान सोमवार को शुरू हुआ और अगले चौबीस घंटों में 6166  जगहों पर पांच करोड़ पौधे लगाए गए।

पेड़ों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम 
पेड़ लगाने के साथ ही, तार, बाड़ आदि से पेड़ों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इनकी सिंचाई के लिए पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा वन सम्पदा बढ़ाने के साथ ही, लायन सफारी, गौरैया संरक्षण, सारस पक्षी के बचाव एवं जन्तु सम्पदा को संरक्षण देने का भी काम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment