Wednesday, 4 January 2017

अखिलेश बने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष - युवाओं में ख़ुशी की लहर


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

 ये खबर मिलते ही प्रदेश के तमाम स्थानों पर अखिलेश समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तो वहीं कहीं लोग खुशी में ढोल की थाप पर झुमे।

 सपा के युवा नेताओं ने अखिलेश के अध्यक्ष बनने पर ढोल की थाप पर सड़कों पर डांस किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी। 


अखिलेश समर्थकों का मानना है कि इससे पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही सपा यूपी में दोबारा से वापसी कर सकती हैं.

No comments:

Post a Comment