Wednesday, 11 January 2017

सीएम अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे करा रहा है शादियां


  कहते हैं जोड़िया ऊपर वाला बनाता है लेकिन यूपी में सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़िया बन रही है. जी हां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जरिए किसान अपनी बेटियों की शादी वैसे ही कर रहे हैं जैसे उन्होने सपना देखा था. बेटी की शादी करना एक बड़ा फैसला होता है.

लखनऊ के रिवेरी गांव के किसान अवधेश कुमार कुछ समय पहले बहुत परेशान थे. जब उनकी बेटी की शादी की बात आई थी. अगर हम इस इलाके की बात करें तो यहां रिश्ते जोड़ने में 'स्टेटस' बड़ी भूमिका निभाता है.स्टेटस' को ध्यान में रखते हुए लोग वहां शादी के लिए तैयार होते हैं.

साल 2013 में सीएम अखिलेश यादव ने 302 किलोमीटर लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बनाए जाने का ऐलान किया. ये एक्सप्रेस-वे रिवेरी के कई खेतों से होकर गया .जिसमें से अवधेश का खेत भी उनमें से एक था..जमीन के बदले अवधेश को जो मुआवजा मिला जिससे दूल्हे के परिवार से उनका स्टेटस मैच हो गया.. अवधेश ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की. 

एक्सप्रेस-वे की वजह से किसानों को अपनी जमीन के बदले मार्केट प्राइस से 5-10 गुना ज्यादा कीमत मिली . जिससे किसानों की जिदंगी बदल गई. जहां किसान साल में 1 लाख रूपये कमाता था.. इतने पैसों में उनके लिए घर चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल होता था..वही सीएम के फैसले से किसानों के सपने पूरे हो रहे हैं. 

सरकार ने किसानों को आकर्षक मुआवजा दिया जो प्रति बीघा 50 लाख रुपये तक था...
जिससे किसानों के रहन-सहन में बदलाव आया है.. एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बसे गांवों में लोगों के पास पक्के मकान हो गए हैं और वे अपने बच्चों की शादी अच्छे ढंग से कर पा रहे हैं.. इतना ही नही मुआवजे की रकम से कई लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है.
 

No comments:

Post a Comment