Wednesday, 11 January 2017

सीएम अखिलेश यादव ने यूपी में फिल्म इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया



  सीएम अखिलेश यादव ने यूपी में फिल्म इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया  है। 14 एकड़ में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट का शिलान्यास लोकभवन में किया गया। इस दौरान सीएम आफिस में बाँलीबुड स्टार्स का जमावड़ा लग गया। जिसमें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय को छोड़कर उनका पूरा परिवार भी नजर आया। गायक स्व. मुकेश के बेटे नील नितिन मुकेश के साथ भोजपुरी स्टार रवि किशन और डायरेक्टर अनुराग कश्यप् भी मौजूद रहे।  

सीएम ने कहा कि ये इंस्टीट्यूट यूपी के युवाओं के लिए रोजगार लेकर आएगा और यहां की प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए युवाओं को यूपी से बाहर जाकर कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा। इसका स्‍ट्रक्‍चर फिल्‍म एंड टेलिविजन इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) जैसा होगा।

 हमने काम किया है और उसे वादा करके पूरा करने का इरादा रखते हैं। यहां हमारी सरकार एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से आएगी। इससे बालीवुड यहां आकर काम करे और हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। अभी इसे 14 एकड़ में बनाने का प्लान किया गया है।

No comments:

Post a Comment