Tuesday, 3 January 2017

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नंबर वन पर, सीएम अखिलेश भी पहली पसंद

 यूपी में विकास के रथ पर सवार अखिलेश यादव लगातार आगे चल रहे हैं। यूपी के चुनावी दंगल में इस बार मुकाबला समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच होता दिख रहा है. एबीपी न्यूज ने यूपी का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इसके मुताबिक समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभर रहा है. ये पोल समाजवादी परिवार के झगड़े के पहले का है. अगले कुछ दिनों में देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता का संग्राम शुरू होने वाला है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव आगे है।

जाहिर है अगर इन वोटों को सीट में तब्दील किया जाए तो यूपी की 403 सीटों में से समाजवादी पार्टी को 141 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. राज्य में 14 साल से सत्ता से बाहर बीजेपी को 129 से 139,  तो मुख्य विपक्षी दल बीएसपी को 93 से 103 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 13 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है. साफ है कि बहुमत के आंकड़े 202 सीटों से सभी पार्टियां बहुत दूर हैं.
सर्वे के मुताबिक जब लोगों से सीएम के तौर पर किसको चाहते हैं ये सवाल किया गया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये, सर्वे के मुताबिक सीएम अखिलेश 28 फीसदी लोगों की पसंद ते साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। 21 फीसदी वोटों के साथ मायावती दूसरे नंबर पर और बीजेपी के योगी आदित्यनाथ 4 फीसदी वोटों के साथ तीसरे नबंर पर हैं. जबकि मुलायम सिंह को सिर्फ 3 फीसदी लोगों ने ही चुना.
पार्टी के वोटर किसे पसंद करते हैं ?
अखिलेश की लोकप्रियता समाजवादी पार्टी के वोटरों में भी सबसे ज्यादा है. पार्टी के 83 फीसदी परंपरागत वोटर अखिलेश को बतौर सीएम देखना चाहते हैं. सर्वे के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बावजूद अखिलेश लोगों के बीच अपना चेहरा चमकाने में सफल रहे हैं. सर्वे का लब्बोलुबाब यही दिख रहा है कि फिलहाल यूपी में अखिलेश लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं.
मुस्लिम-यादव सरकार के साथ
सर्वे के मुताबिक राज्य के 54 फीसदी मुस्लिम वोटर समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 14 फीसदी मुस्लिम बीएसपी के साथ हैं. यादव सबसे ज्यादा यानी 75 फीसदी समाजवादी पार्टी के साथ हैं. सवर्ण वोटों में 55 फीसदी बीजेपी के साथ हैं. ओबीसी में भी सबसे ज्यादा 34 फीसदी बीजेपी के साथ हैं वहीं 56 फीसदी दलित बीएसपी के साथ हैं.
इलाके में दबदबा कायम
एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक पूर्वी यूपी सपा और बीजेपी में टक्कर है लेकिन सपा आगे दिख रही है. पूर्वी यूपी में एसपी को 35 प्रतिशत, बीजेपी को 30प्रतिशत, बीएसपी को 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल सकता है.

No comments:

Post a Comment