Sunday, 15 January 2017

सोशल मीडिया में वायरल हुआ अखिलेश यादव बोल रहा हूं साँग



  सीएम अखिलेश का एक नया विज्ञापन जारी किया गया है। अखिलेश यादव 3 मिनट 30 सैकेंड के एक वीडियों में पूरे उत्तर प्रदेश को अपना परिवार बताते नज़र आ रहे हैं। इस 3 मिनट की पहली लाईन है कि अखिलेश यादव बोल रहा हूं। 
सीएम अखिलेश यादव का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियों में अखिलेश द्वारा किए गए यूपी के विकास कार्यों को भी दर्शाया गया है।

 साथ ही इस गाने की लाइन में सीएम अखिलेश के माध्यम से कहा गया है कि यूपी अपनी मां है, मां कि हम पर कर्जेदारी है। इतना ही नही इस गाने में कहा गया है कि यूपी के विकास के लिए जो बेड़िया पड़ी थी, सब खोल रहा हूं।
इसमें उनकी पत्नी डिंपल और बच्चों को भी दिखाया गया है और अखिलेश ने परिवार के रूप में पूरे यूपी को संबोधित किया है।

No comments:

Post a Comment