Monday, 9 January 2017

अखिलेश के समर्थन में एन डी तिवारी ने मुलायम को लिखा पत्र



  उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को अपना समर्थन दिया है सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर अखिलेश यादव को पार्टी का दायित्व सौंपने का सुझाव दिया है।

उन्होंने मुलायम से कहा कि यह सही वक्‍त है जब अखिलेश को पार्टी की कमान सौंप दी जाए।  एनडी तिवारी ने अपने पत्र में लिखा- कि वह मुलायम सिंह यादव को हमेशा अपने छोटे भाई और अखिलेश यादव को भतीजे के रूप में देखते रहे हैं।
 
नारायण दत्त तिवारी ने पत्र मे लिखा कि अपनी योग्यता व विनम्रता के कारण अखिलेश यादव आज देश की युवा पीढ़ी के एक अग्रणी नेता के तौर पर स्थापित हो चुके हैं।
साथ ही सभी दलों के नेता इस तथ्य को स्वीकार करते हैं और मुक्तकंठ से उनकी सराहना भी करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी व पुत्र रोहित शेखर तिवारी की भी यही इच्छा है।

No comments:

Post a Comment