Monday, 9 January 2017

विपक्षी दल के नेता भी करते है अखिलेश की तारीफ़ |



       उत्तर प्रदेश में हुए विकास को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की काफी सराहना हो रही है. चाहे प्रदेश की जनता हो या फिर विपक्षी दल, सबकी जुबान पर अखिलेश यादव के विकास कार्यो की चर्चा है. देश में विकासपुरूष को नाम से अखिलेश यादव जाने जाते हैं.  

कांग्रेस  की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत की गईं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा यूपी के  मौजूदा मुख्यमंत्री "अखिलेश यादव इस पद के लिए मुझसे कहीं बेहतर प्रत्याशी हैं", और वह अखिलेश के लिए रास्ता छोड़ देने में 'खुशी' महसूस करेंगी.

वही बीजेपी सांसद सत्पाल सिंह ने भी सीएम अखिलेश की जमकर सराहना की है. उन्होने कहा कि अखिलेश यादव एक अच्छे व्यक्ति हैं, उन्होने यूपी के विकास के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं.

No comments:

Post a Comment