Monday, 7 November 2016

सीएम अखिलेश का रिपोर्ट कार्ड, जनता की राय के साथ





अखिलेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे हो रहे है । इन साढ़े चार वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता की क्य राय है, हम आप को बता रहे हैं। यूपी की जनता का मानना है कि अखिलेश यादव ने जितना काम इन चार सालों में किया है, प्रदेश का कोई और मुख्यमंत्री नही कर सका है। 

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही जनता के लिए अपने द्वार खोल दिए और यह सुनिश्चित किया कि जनता का धन जनता के हित में खर्च हो।

उन्होने मुफ्त पढ़ाई, सिंचाई और दवाई की व्यवस्था की। किसानों के हित की कई योजनांए शुरु की। नौजवानों, पिछड़ो और अल्पसंख्यको के लिए नौकरी तथा शिक्षा के अवसर सृजित किए।  उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन की सड़को से जोड़ा जा रहा है।

राजधानी लखनऊ में कैंसर अस्पताल, मेट्रो रेल, अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम तथा आई0टी0हब पर तेजी से काम चल रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सपे्रस वे जैसी योजनांए बनी है। बिजली उत्पादन बढ़ा है। सड़कों के साथ पुल निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। तमाम उद्योग धंधे लगाने में देशी विदेशी उद्यमी रुचि ले रहे हैं।
 
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समाजवादी सरकार ने पाँच वर्ष के चुनावी वादे चार साल के अन्दर ही पूरे कर दिए हैं। यूपी में हुए विकास कार्यों को लेकर सूबे की जनता अखिलेश यादव की सराहना कर रही है।
  
लगातार हो रहे चुनावी सर्वे में मुख्यमंत्री अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव की हर रोज बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष की नींद भी हराम हो गई है।

No comments:

Post a Comment