Tuesday, 22 November 2016

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: सीएम अखिलेश ने किया सपना पूरा



उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव और उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर उन्नाव में किया गया। जिसके बाद यह पब्लिक के लिए खुल गया है।
इस समारोह में वायुसेना के 4 सुखोई और 4 मिराज विमान शामिल होने थे। सुखोई विमान बरेली और मिराज विमान ग्वालियर से उड़ान भरकर और एक्सप्रेस वे पर टच डाउन किया है। यह पहली बार हुआ जब किसी रोड के उद्घाटन समारोह में जहाज शामिल हुए।
ऐसा डिफेंस मिनिस्ट्री के प्लान के तहत किया गया था, जिससे यह जांचा जा सके कि आपातकाल की स्थिति में एयर फील्ड्स खाली न होने पर फाइटर जेट को हाई-वे पर उतारा जा सकता है या नहीं। 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे को महज 23 महीने में बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment