Friday, 4 November 2016

सीएम पद के लिए अखिलेश पहली पसंद- सर्वे



  एबीपी न्यूज-सिसरो द्वारा यूपी में किए गए एक त्वरित सर्वे में सीएम पद के लिए अखिलेश सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। 26-28 अक्टूबर के बीच कराए गए इस सर्वे में पांच विधानसभा सीटों पर लोगों से कई सवाल पूछे गए।
जिसमें से एक था कि राज्य का अगला सीएम कौन होना चाहिए इसपर जनता ने अपनी प्रतिक्रिया दी ।इस सर्वे में अखिलेश यादव का नाम 31% लोगों ने लिया और 27% लोगों ने मायावती के हक में कहा तो वहीं बीजेपी के योगी आदित्यनाथ को 24% लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया है।
इससे साफ पता चलता है कि सपा में पारिवारिक झगड़े के बावजूद अखिलेश यादव को लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो बतौर सीएम यूपी वालों की पहली पसंद हैं।
यूपी में किए गए विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की जनता अखिलेश सरकार की सराहना कर रही है। लगातार हो रहे सर्वे के नताजों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता उभर कर सामने आए हैं।

No comments:

Post a Comment