Thursday, 3 November 2016

रोम रोम उत्तर प्रदेश हूँ, हाँ मैं आपका अखिलेश हूँ

 सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा ‘विकास से विजय की ओर’ शुरू हो गई है। सीएम के रथ पर पूरी तरह से समाजवादी विचारधारा का अक्स दिखाई पड़ेगा। बस में जहां दो तरफ सपा प्रमुख मुलायम की बड़ी फोटो है तो एक ओर जेपी, लोहिया और जनेश्वर मिश्र की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस पर दिखेगी। इस हाईटेक बस का निर्माण ‘मर्सडीज़ बेंज’ ने की है। 

सीएम अखिलेश यादव इसी विकास रथ से निकले। अखिलेश यादव की यह तीसरी रथयात्रा होगी। यह रथ वास्तव में समाजवादी सिद्धान्तों और विचारों को समर्पित ऐतिहासिक रथ होगा। रथ की थीम विकास से विजय की ओर रखी गई है।

रथ पर सीएम के ड्रीम प्रॉजेक्ट्स मसलन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, डायल- 100 जैसी परियोजनाओं का चित्र बना हुआ है। सीएम के विकास रथ में एक मिनी सीएम ऑफिस भी होगा। 
 

No comments:

Post a Comment