Thursday, 17 November 2016

सीएम अख‌िलेश ने क‌िया ‘देश के सबसे बड़े र‌िवर फ्रंट’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने  गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना  का लोकार्पण किया । परियोजना के माध्यम से लखनऊ शहर के अन्दर गोमती नदी के दोनों तटों का सौन्दर्यीकरण करके सामुदायिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है।

गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना के तहत गोमती नदी के किनारों पर डायफ्राम वाल बनाकर नदी के पानी के बहाव को एक निश्चित रास्ता (वाटर-वे) दिया गया है। वाटर-वे एवं नदी के बंधे के बीच की उपलब्ध भूमि को सामुदायिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है। इसमें साइकिल ट्रैक जागिंग ट्रैक वाकिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया के साथ-साथ प्रत्येक 500 मीटर पर पेयजल, टायलेट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
साथ ही, वाटर-वे में वाटर बस के माध्यम से जल परिवहन की व्यवस्था भी की गई है, जो अगले माह से शुरू हो जाएगी।  परियोजना के तहत झील का विकास कर म्युजिकल फाउण्टेन, योग स्थल, वेडिंग ग्राउण्ड, 02 हजार लोगों की क्षमता के एम्फी थिएटर, क्रिकेट और फुटबाल खेलने के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। 
स्टेडियम में बैठने के लिए कंक्रीट व हार्ड मैटिरियल का प्रयोग न करके घास और पौधे लगाए गए हैं। यह अपनी तरह का पहला स्टेडियम है। परियोजना के तहत लखनऊ शहर के लोगों के मनोरंजन एवं शहरी सुन्दरता के लिए हार्डिंग ब्रिज, गोमती बैराज एवं लोहिया पुल पर आर0जी0बी0 लाइटों का प्रयोग करके इल्यूमिनेशन का कार्य कराया गया है तथा गांधी सेतु पर रंगीन लाइटों के साथ फाउण्टेन लगाया गया है, जो लखनऊ शहरवासियों के लिए सेल्फी प्वाइंट का रूप ले चुका है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रिवर फ्रंट के इंजीनियारो को बधाई देते हुए कहा रिवर फ्रंट पर तेज़ी से काम हुआ हैं हम नदियों को लगातार साफ़ करने का काम कर रहे प्रदेश मैं समाजवादियो ने बहुत काम किया हैं ।

No comments:

Post a Comment