फल, दूध, बर्तन के बाद मिलेंगे स्कूल बैग
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर प्रदेश सरकार इससे पहले से बच्चों को हफ्ते में एक बार फल और दूध का वितरण कर रही है। बच्चों को मिड-डे-मील के लिए कुछ दिन पहले मुफ्त बर्तन देने की योजना भी मुख्यमंत्री ने शुरू की थी। इसी कड़ी में रविवार को मुफ्त स्कूल बैग भी बांटे गए। कुछ बच्चों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से बैग दिए। कार्यक्रम में 150 चुनिंदा बच्चों को बैग बांटे गए। अब इसके बाद जिलों में कार्यक्रम आयोजित करके पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को बैग दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार और अभ्युदय फाउंडेशन के सहयोग से इस साल आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 17,200 बच्चों को दाखिला दिलाया गया है। इन बच्चों को मुफ्त किताबें, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है।
शिक्षा विभाग में बीएसए का जाल
बैग वितरण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और बच्चों की हर तरह से मदद कर रही है। इसी के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सीएम ने इस दौरान शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के भ्रष्टतंत्र पर भी हमला बोला। कहा कि हमें मालूम है कि कई तरह के जाल में आप फंसे हैं। खासतौर से बीएसए के जाल से आपको कैसे निकाला जाए, उस बारे में भी सोच रहे हैं। फिलहाल सरकार हर स्तर पर आपके लिए काम कर रही है।
No comments:
Post a Comment