ये
नजारा है उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के विकास
रथ यात्रा का। जहां लाखों युवाओं की भीड़ अखिलेश यादव के समर्थन में लखनऊ में उमड़
पड़ी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा ने शुरू होते ही इतिहास रच दिया है।
देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी रैली या रथ यात्रा में इतनी
भारी मात्रा में जनसैलाब उमड़ा हो। एक अनुमान के तौर पर मुख्यमंत्री की रथ
यात्रा में लखनऊ से लेकर उन्नाव तक करीब 30 लाख लोगों का जनसैलाब जुटने का
अनुमान लगाया जा रहा है। रथ यात्रा के लिए लोग रात से ही लखनऊ पहुंच रहे थे। लोगों ने सडकों में खाना भी बना के खाया। सुबह होते होते ला-मार्ट
ग्राउंड के समीप लाखों की संख्या में अखिलेश समर्थक इकठ्ठा होने लगे थे। इस रथयात्रा में करीब 20 हजार से 25 हजार गाड़ियां शामिल हुई थी। इस रैली के जरिए अखिलेश ने समाजवादी पार्टी
के चुनाव अभियान का आग़ाज़ कर दिया है। लाखों समर्थकों के सैलाब को
देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अखिलेश यादव प्रदेश में कितने लोकप्रिय है। खुद सपा प्रमुख मुलायम
सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया था।
साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में मौजूद
रहे शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के विकास कार्यों को सराहा। और
2017 के चुनाव में बहुमत से समाजवादी पार्टी के जीतने की बात कही। इस दौरान अखिलेश यादव जनता की जाकर सरकार के किये गए विकास
कार्यों के बारे में बताया है। अखिलेश को
विश्वास है कि पिछले
चार वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने जो विकास
कार्य किए है। उसके बदौलत प्रदेश में एक बार
फिर सपा की सरकार बनेगी।
No comments:
Post a Comment