500 और 1000 रुपए के नोट बैन होने से यूपी के आगरा में ताजमहल पर विदेशी पर्यटक बेहद परेशान हैं। ताजमहाल
के बाहर 100 रुपए के नोट की कालाबाजारी चल रही है। टिकट काउंटर पर कार्ड से पेमेंट नहीं
हो पा रहा है। ऐसे में कई लोगों को बिना ताज देखे भी
लौटना पड़ रहा है।
पर्यटकों की
परेशानियों को देखते हुए सीएम अखिलेश यादव ने इस पूरे मसले का हल निकाला है,
अखिलेश यादव ने फैसला लेते हुए ये आदेश दिया कि आगरा सहित यूपी के सभी पर्यटन
शहरों में अधिक से अधिक करेंसी एक्सचेंज सेंटर खोले जाएं, जिससे पर्यटकों को
परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी
जानकारी दी है। सीएम के इस फैसले से पर्यटकों को निश्चित ही राहत मिलेगी।
फॉर्नर ने खाई कसम- नहीं आउंगा इंडिया -ब्रिटेन से आए 55 साल के पर्यटक डेविड अपनी पत्नी और बच्चे
के साथ ताजमहल के टिकट काउंटर पर 3 घंटे तक खड़े रहकर वापस लौट गए। उन्होंने कहा- 'इंडियन गवर्मेंट ने मेरे साथ और सबके साथ गलत किया है। अचानक 500 और 1000 रुपए के नोट बैन करने से मैं ताज नहीं देख पा रहा हूं। कसम
खाता हूं कि अब वापस इंडिया कभी नहीं आऊंगा।'
No comments:
Post a Comment