Friday, 11 November 2016

सपा अकेले भी बना सकती है बहुमत की सरकार: अखिलेश यादव





यूपी चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर हो रही चर्चाओं पर सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी अकेले भी बना सकती है। 
अखिलेश यादव ने कहा, गठबंधन से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान होगा ये सबको पता चलना चाहिए। गठबंधन पर जो भी फैसला होगा वो नेता जी करेंगे। अगर गठबंधन हुआ तो हम 300 सीटें जीतेंगे। जिससे हमारे साथ साथ औरों को भी लाभ मिल जाएगा।  

 सीएम ने कहा कि, प्रशांत किशोर को कौन नहीं जानता। उनकी, नेता जी की और तमाम दल जो यूपी की सियासत में हैं, खासकर वो जो कभी ना कभी सहयोगी रहे हैं. वो चाहते हैं कि हम इलेक्शन में गठबंधन के रूप में जाएं।







No comments:

Post a Comment