पहले फेज में आईआईटी से मोती झील तक मेट्रो का ट्रैक बिछाया जाएगा। जिस पर ढाई साल में सफर शुरू हो जाएगा। इसकी बुनियाद मंगवार को पॉलीटेक्निक से पड़ गई है। कानपुर मेट्रो का यह प्रोजेक्ट राइट्स ने बनाया है। फिलहाल केपीएमआरसी का गठन होने तक लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा ।
दिल्ली की सैम इंडिया बिल्टवेल कंपनी को यार्ड का काम मिला है।वहीं स्टेशन व डिपो की डिजाइन फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा बना रही है।समारोह में केडीए की 1572 करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों किया गया।
इस मौके पर सीएम अखिलेश ने कानपुर को बहुत-बहुत मुबारकबाद देते हुए कहा कि केंद्र से उम्मीद है कि, मेट्रो के लिए मदद करेगी। कानपुर में मेट्रो आने को लेकर वहां की जनता काफी खुश नज़र आ रही है।
No comments:
Post a Comment